Corona Update : छत्तीसगढ़ में 40 नए मरीज, 352 एक्टिव केस, रायगढ़ और कोरबा सबसे संक्रमित जिले

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीज फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर में 40 नए लोगों में संक्रमण का पता चला है। किसी मरीज की मौत की रिपोर्ट नहीं है, लेकिन प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 352 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग मेडिकल बुलेटिन मुताबिक गुरुवार को दिन भर में 25 हजार 999 नमूनों की जांच हुई। इसमें 40 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे अधिक 9-9 मरीज रायगढ़ और कोरबा जिलों में मिले हैं। रायपुर में 6 और धमतरी-बिलासपुर जिलों में 3-3 मरीजों का पता चला है।

सबसे अधिक 57 एक्टिव केस रायपुर जिले में

अभी प्रदेश में सबसे अधिक 57 एक्टिव केस रायपुर जिले में हैं। दुर्ग जिले में 46, रायगढ़ में 41 और कोरबा में 36 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके लाेगाें की संख्या बढ़कर 10 लाख 7 हजार 115 हो चुकी है। प्रदेश का पॉजीटिविटी रेट 0.15% है।

See also  Raipur City News: रायपुर-जैसलमेर और रायपुर-दुर्गापुर के लिए इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट 29 अक्टूबर से, जानें शेड्यूल

17 जिलों में कोई नया मामला नहीं मिला

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 17 जिले ऐसे हैं जहां से कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है। इन जिलों में बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदा बाजार, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, जशपुर, कोण्डागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिले शामिल हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।