कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 56,017 मरीज मिले, 656 मौतें, केरल और महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में ही 71% एक्टिव केस

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 56,017 नए केस मिले, 1.49 लाख मरीज ठीक हुए, जबकि 656 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई।

संक्रमण के मामले तीसरी लहर की शुरुआत जैसे दर्ज हो रहे हैं। 4 जनवरी को 58,097 केस दर्ज हुए थे। इसके बाद लगातार रोजाना के केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 20 जनवरी को पीक पर 3 लाख 47 हजार 254 केस दर्ज हुए थे। उसके बाद से मामलों में गिरावट दर्ज हो रही है।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल में

देश में इस समय एक्टिव केस 6.88 लाख हैं। इनमें से 71% मामले सिर्फ 5 राज्यों में हैं। ये राज्य हैं- केरल (2.32 लाख), महाराष्ट्र (70.1 हजार), तमिलनाडु (66.9 हजार), कर्नाटक (52 हजार), आंध्र प्रदेश (40.8 हजार) और मध्यप्रदेश (29.5 हजार)।

14 दिन में सबसे कम मौतें

पिछले 24 घंटे में 656 लोगों की कोरोना संक्रमण से जान गई। मौतों का यह आंकड़ा 14 दिन बाद सबसे कम है। इससे पहले 29 जनवरी को 627 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इसके बाद से मृतकों का आंकड़ा 1,000 से ज्यादा दर्ज किया जाने लगा था।

देश में महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 4.24 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। फिलहाल 7.81 लाख लोग कोरोना का इलाज कर रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।