बीते 24 घंटे में संक्रमण के 41 हजार से अधिक मामले, 460 की मौत

नई दिल्ली। Corona Updates देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर में COVID के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं जबकि, शुक्रवार को यह आंकड़ा 44 हजार के करीब था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 38,628 नए मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इस दौरान, 617 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, देश में अब तक लोगों को वैक्सीन की 50 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में 4,12,153 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.29 प्रतिशत है।संक्रमण दर यानी पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो देश में साप्ताहिक संक्रमण दर 2.39 प्रतिशत है जबकि दैनिक आधार पर पॉजिटिविटी रेट 2.21 फीसदी है, जो पिछले 12 दिनों से तीन प्रतिशत के नीचे है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।