गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

कोरोना वायरसः भारत में छठा मामला सामने आया, जयपुर आए 69 साल के इटैलियन नागरिक में संक्रमण की पुष्टि

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

प्रधानमंत्री मोदी बोले- घबराने की जरूरत नहीं

बीजिंग/न्यूयॉर्क/ नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का छठा मामला जयपुर में सामने आया है। यह व्यक्ति इटली का बताया जा रहा है। इसकी उम्र 69 साल है। इस केस की पुष्टि एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टर सुधीर भंडारी ने की है। भंडारी के मुताबिक मरीज को गहन निगरानी में रखा गया है।

हॉस्पिटल दिल्ली स्थित इटली दूतावास के संपर्क में भी है। क्योंकि इस व्यक्ति के साथ इटली के 18 लोगों ने यात्रा की है। तेलंगाना और दिल्ली में सोमवार को एक-एक केस सामने आया था। दोनों मरीजों का गहन निगरानी में इलाज चल रहा है। इससे पहले तीन मामले में केरल में सामने आए थे।

तेलंगाना सरकार ने पीड़ित के साथ जिन 25 यात्रियों ने बस में यात्रा की थी। उनकी भी जांच करवा रही है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि कोरोनावायरस की जांच से लेकर उपचार तक के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

कोरोना वायरस को लेकर केजरीवाल ने मोदी से बातचीत की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोनावायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए सभी कारगर कदम उठाए जाएंगे, क्योंकि यह बहुत खतरनाक बीमारी है। प्रधानमंत्री ने भी इस पर चिंता जताई है।

इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया- कोविड-19 को लेकर बनी स्थिति की मैंने विस्तार से समीक्षा की है। बाहर से भारत आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग और तुरंत उपचार के लिए केंद्रीय मंत्री और राज्य साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

विदेश मंत्रालय ने वीजा को लेकर एडवाइजरी जारी की

कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए विदेश मंत्रालय ने वीजा को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत 3 मार्च के पहले इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों को जारी किए गए वीजा और ई-वीजा रद्द कर दिए गए हैं।

हालांकि यह नियम उन विदेशी नागरिकों पर ही लागू होगा, जो अभी भारत नहीं पहुंचे हैं। इस बीच, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने कहा कि उसके छावला स्थित केंद्र में रखे गए सभी 112 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। रविवार को हुए परीक्षण में किसी में भी संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए।

सबसे ज्यादा 600 नए केस दक्षिण कोरिया में सामने आए

कोरोनावायरस दुनिया में बढ़ता जा रहा है। तीन और देशों में इसके नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोनावायरस की जद में दुनिया के 70 देश आ गए हैं। 3,113 लोगों की मौत हो चुकी है। 90,900 केस सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 80,150 केस चीन में दर्ज हुए हैं।

यहां अब तक 2,944 लोगों की जान गई है। दक्षिण कोरिया में 600 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कोरोनावायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 4800 के पार पहुंच गई है। जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में 100 मामले सामने आए हैं, जबकि 6 लोगों की जान गई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन