गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

दुर्ग में भी कोरोना वायरस के मिले संदिग्ध, एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई पहचान, प्रदेश में अब तक 5 संदिग्ध मिले

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

चीन से लौटे हैं तीनों लोग :

दुर्ग। कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। देश में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। केरल में तीन मरीजों के मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में भी संदिग्धों की संख्या 5 हो गई है। दुर्ग में एक ही परिवार के तीन लोगों को कोरोना वायरस के संदिग्ध कै तौर पर पहचान की गई है। तीनों संदिग्धों से सेंपल लेकर जांच के लिए पुणे स्थित लैब भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों व्यक्ति चीन की यात्रा पर गए थे और 17-18 जनवरी को वे वहां से वापस लौटे हैं। उन्हें एडवायजरी के साथ ऐहतियातन निगरानी में रखा गया है।

आपको बता दें चीन से लौटने वाले हर व्यक्ति को ऐहतियातन निगरानी में रखा जा रहा है ताकि उनके संपर्क में आने वाले अन्य व्यक्ति इस खतरनाक वायरस से संक्रमित न हों।

गौरतलब है कि चीन के वुहान शहर से यह बीमारी भारत समेत 22 देशों में अब तक फैल चुकी है। पूरे विश्व में इसके संक्रमण के 11800 मामले सामने आ चुके हैं। अकेले चीन में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 400 पार कर चुकी है।

वहीं भारत में इसका सबसे ज्यादा असर केरल में देखने को मिल रहा है, यहां तीन लोगों के कोरोना वायरस से पीडि़त होने की पुष्टि के बाद अब तक 2421 लोगों की पहचान संदिग्धों के तौर पर हो चुकी है, जिन्हें निगरानी में रखा गया है। केरल सरकार ने कोरोना वायरस को राजकीय आपदा घोषित कर दिया है। इसके बाद राज्य में अलर्ट जारी कर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन