गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

कोरोना की जंग जीतीः संक्रमण से ठीक होने वाले दिल्ली के पहले मरीज ने कहा-कोरोना से डरें नहीं, डटे रहें, यह सामान्य फ्लू है

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से कोरोना वायरस से ठीक हुए दो लोगों को रविवार को छुट्‌टी दी गई

नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना वायरस के खौफ में है। इस बीच दिल्ली से अच्छी खबर आई है। कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली के एक व्यक्ति ने ठीक होने के बाद अपना अनुभव एक अंग्रेजी वेबसाइट से साझा किया। 45 साल के इस कारोबारी ने बताया कि वह सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां दो हफ्ते तक डॉक्टरों की टीम ने उनका बहुत ख्याल रखा।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह सामान्य फ्लू है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे देश की स्वास्थ्य सुविधाएं दुनिया की सबसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं में शुमार हैं। कारोबारी ने कहा कि हमारे यहां आइसोलन वार्ड दो बाई दो के कमरे तक सीमित नहीं हैं, जहां सूरज की रोशनी भी न पहुंचती हो।

एक मार्च को टेस्ट पॉजिटिव आया था

The first patient from Delhi to recover from the infection of Kovid-19, recorded his experience, said- Don't be afraid, this is the common flu

कारोबारी ने बताया कि मैं 25 फरवरी को यूरोप से लौटा और मुझे अगले दिन बुखार आ गया। मैं एक डॉक्टर के पास गया। मुझे बताया गया कि गले का संक्रमण है। डॉक्टर ने मुझे तीन दिन तक दवा दी। मैं 28 तारीख को ठीक हो गया, लेकिन 29 फरवरी को मुझे फिर से बुखार आ गया, इसलिए मैं राम मनोहर लोहिया अस्पताल गया।

एक मार्च को मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया। हालांकि डॉक्टरों ने मुझे उस समय नहीं बताया कि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं।

यह सर्दी-खांसी कुछ अलग थी

उन्होंने कहा कि अगले दिन में मुझे सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों ने मुझे बताया कि आप स्वस्थ हैं और आपको सर्दी-खांसी है। यह थोड़ा समय लेगी और ठीक हो जाएगी। मैं एक डॉक्टर नहीं हूं, लेकिन यह साधारण सर्दी और खांसी से थोड़ा अलग था।

मैं सफदरजंग के एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। इसे भारत सरकार ने कोरोना वायरस के लिए तैयार कराया था। यहां सुविधाएं बहुत अच्छी थीं। किसी निजी अस्पतालों से भी सबसे अच्छी। यहां मेरा एक प्राइवेट रूम था और बाथरूम भी।

7 मरीजों के बीच था, एक मौत भी हुई

संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति ने बताया कि उसे 7 संक्रमित लोगों के बीच रखा गया था। इनमें एक मरीज की मौत हो गई। दो लोग हाल ही पॉजिटिव पाए गए थे। देश में रविवार तक कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीजों की संख्या 110 पहुंच गई थी। इनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 32 मामले सामने आए हैं। इसके बाद केरल में 22, हरियाणा में 14 और उत्तर प्रदेश में 12 मरीज हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन