Union Health Minister Mansukh Mandaviya's meeting with health ministers of states on rising cases of Corona today
Union Health Minister Mansukh Mandaviya's meeting with health ministers of states on rising cases of Corona today

नई दिल्ली। Coronavirus Updates : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया शुक्रवार 7 अप्रैल को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Coronavirus Updates : बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। बैठक में अलग-अलग राज्यों में कोरोनावायरस की स्थितियों को लेकर समीक्षा की जाएगी। बात दें कि बीते दो दिन में कोरोनावायरस के नए मामलों में करीब 80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही कोरोनावायरस के 2300 से ज्यादा केस बढ़े हैं।

नीति आयोग और NTAGI के अधिकारी भी शामिल होंगे

Coronavirus Updates : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की इस वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य विभाग, नीति आयोग, NTAGI के अधिकारी भी शामिल होंगे। मनसुख मांडविया ने कोविड-19 की स्थिति पर कहा कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। वर्तमान में ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट जो देश में चल रहा है, इससे अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ है।

See also  कोरोना: कोविड निपटने सभी राज्यों में शुरु हुआ मॉक ड्रिल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया पहुंचे सफदरजंग अस्पताल

Coronavirus Updates : लगातार बढ़ रहे मामले

देश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक अप्रैल को देश में 2,994 केस मिले थे, 2 अप्रैल को 3,824 केस सामने आए थे। वहीं 3 अप्रैल को 3,641 और 4 अप्रैल को 3038 मामले दर्ज किए गए। 5 अप्रैल की बात करें तो इस दिन 4,435 केस सामने आए। इसके साथ ही फिलहाल देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 25,587 पर पहुंच गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।