Covid Vaccine: Zydus Cadila की ZyCoV-D को DCGI की मंजूरी, 12 साल और उससे ज्यादा उम्र के बच्चों को लगाई जाएगी ये वैक्सीन

नई दिल्ली। भारत ने Zydus Cadila की ZyCoV-D वैक्सीन को मंजूरी दे दी है, जिसे 12 साल और उससे ज्यादा के बच्चों सहित सभी लोगों को लगाया जा सकता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि Zydus Cadila को ZyCoV-D को DCGI से आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिल गई।

मंत्रालय ने कहा, ” ये COVID-19 के लिए दुनिया की पहली और भारत की स्वदेशी रूप से विकसित DNA बेस्ड वैक्सीन है, जो 12 साल और उससे ज्यादा उम्र के बच्चों और वयस्कों सहित सभी मनुष्यों को लगाई जाएगी।

इससे पहले भारत के सेंट्रल ड्रग अथॉरिटी के एक एक्सपर्ट पैनल ने जाइडस केडिला की तीन डोज वाली Covid-19 वैक्सीन “ZyCoV-D” के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दिए जाने की सिफारिश की थी।

सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) की Covid-19 पर सब्जेक्ट एक्सपर्ट केमटी (SEC) ने गुरुवार को जाइडस कैडिला की तरफ से पेश की गई एप्लीकेशन पर विचार-विमर्श किया और इसके तीन खुराक वाले कोरोना वायरस टीके की आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी देने की सिफारिश की।

See also  नकली दवाओं की पहचान करने में मिलेगी मदद, अब जायडस कैडिला अपनी दवाओं की पैकेजिंग पर करेगी स्क्रैच कोडिंग

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।