गुंडागर्दी
रायपुर में सामने आई वसूली एजेंटों की गुंडागर्दी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फाइनेंस कंपनियों के वसूली एजेंटो की सरेआम गुंडागर्दी सामने आई है. राजधानी में वसूली एजेंट अब गुंडागर्दी पर उतारू हो चुके हैं.

जानकरी के मुताबिक, तेलीबांधा पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत स्काई गार्डन अवंति विहार निवासी विपुल सिंह ठाकुर को बात करने के बहाने बुलाकर वसूली एजेंट शाहिद अली और दानिश खान ने तेलीबांधा ओवर ब्रिज के नीचे विपुल व उसके भाई राहुल की बेदम पिटाई कर दी. इतना ही नहीं वसूली एजेंटों ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी.

पुलिस ने पीड़ित विपुल की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्सटॉर्शन (अवैध वसूली) सहित गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

इन दिनों राजधानी के फाइनेंस कंपनियों ने कर्जदारों से वसूली के लिए इसी प्रकार के गुर्गे पाल रखे हैं, जो समय पर पैसा नहीं दे पाने पर घर घुसकर मारपीट, गाली-गलौच सहित जान से मारने की धमकी भी देते हैं।

See also  छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिलीं 5वीं सदी की दुर्लभ प्रतिमाएं, सरकार ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।