नई दिल्ली। पिछले करीब डेढ़ महीने से शाहीन बाग में नागरिकता कानून के खिलाफ धरने पर बैठे लोगों के बीच दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिला। पूरी ओखला विधानसभा सीट और खासकर शाहीन बाग इलाके में शनिवार सुबह से ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे।

सतर्कता बरतते हुए चुनाव आयोग ने यहां की पांच सीटों को संवेदनशील घोषित किया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद यहां के मतदान केंद्रों पर वोटिंग के लिए मतदाताओं की भारी भीड़ दिख रही है। इन इलाकों में मतदाताओं की इतनी ज्यादा भीड़ है कि शाहीन पब्लिक स्कूल में खड़े मतदाताओं की करीब आधी किलोमीटर लंबी कतार लग गई। बाकी बूथों पर भी भारी संख्या में मतदाता नजर आ रहे हैं।

यहां भारी संख्या में महिला और पुरुष मतादाता वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। इनके अलावा यहां वृद्ध वोटरों की भी अच्छी-खासी संख्या है। मालूम हो कि शाहीन बाग इलाका ओखला विधानसभा क्षेत्र के अंदर आता है। यहां पिछले 15 दिसंबर से भारी संख्या में लोग नागरिकता कानून, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में बैठे हुए हैं।

See also  बिग ब्रेकिंग: फिर लागू होगा कोरोना लॉकडाउन? केंद्र ने राज्यों से कहा- पाबंदियों पर विचार करें

वोटिंग के चलते आज धरनास्थल पर लोग नजर नहीं आ रहे हैं और यहां सन्नाटा पसरा हुआ है। पंडाल में इक्का-दुक्का लोग ही मौजूद हैं। 15 दिसंबर से यहां की सड़कें जाम हैं। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पिछले दिनों यहां गोलीबारी की घटना हो गई थी, जिसके बाद माहौल और भी ज्यादा गंभीर हो गया था। ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने अमानतुल्ला खान, भारतीय जनता पार्टी ने ब्रह्म सिंह और कांग्रेस ने परवेज हाशमी को उतारा है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।