मुख्य सचिव के बंगले से हुई बेजा कब्ज़ा टूटने की शुरुआत

रायपुर। स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल प्रदेश की राजधानी को देश के महानगरों में शामिल करने के लिए

राज्य सरकार कितनी गंभीर है इसका एक उदाहरण CS आरपी मंडल ने दिया।

 

दरअसल जब अतिक्रमण हटाने वाली टीम सीएस बंगले पहुंची तो वहां तो उनके सामने अजीबोगरीब हालत

पैदा हो गए।

 

अमले की हालत भांपते हुए मुख्यसचिव आरपी मंडल ने तत्काल अमले से अपने बंगले की बाहरी दीवार को

ढाहने को कहा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि चौड़ीकरण में भले मेरा बंगले की दीवार आए.. हटा दो..

नागरिक की सुविधा सर्वोपरि हैं।

 

बता दें कि राजधानी रायपुर में अतिक्रमण से सड़कों के संकरे होने की शिकायतों की बढ़ती तादाद देख प्रदेश

के मुख्य सचिव आर पी मंडल ने अमले को निर्देशित कर रखा है कि, अतिक्रमण हटाए और चौड़ीकरण करें,

ताकि नागरिकों को असुविधा ना हो, और कहीं भी जाम की स्थिति ना बने।

 

और इस चौड़ीकरण के अभियान की शुरुआत उसी देवेंद्र नगर से हो रही है, जहां सूबे के आला अफ़सरों के

बंगले मौजूद हैं। यही प्रदेश के मुख्य सचिव आर पी मंडल का बंगला भी है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।