रायपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के टेलीमेडिसीन हॉल में साइंटिफिक कमेटी एवं मेडिकल एजुकेशन यूनिट द्वारा “स्टेटिकल साइंस एंड हैंडस ऑन” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभागाध्यक्षों एवं विभाग के चिकित्सा शिक्षकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस वर्कशॉप में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदीप चौरसिया और स्वप्निल सिनकर रहे। इन्होंने एसपीएस और पीएसपी सॉफ्टवेयर व स्टेटिकल टेस्ट को उपयोग करने के तरीकों के बारे में बताया।

कार्यशाला की जानकारी देते हुए डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिकल एजुकेशन में रिसर्च यानी शोध का बहुत महत्व है। रिसर्च के लिए आंकड़ों का संकलन, संग्रहण और विश्लेषण के लिये सॉफ्टवेयर का उपयोग जरूरी हो जाता है। इस कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सकों तथा चिकित्सा छात्रों के बीच आंकड़ों का विश्लेषण तथा अनुप्रयोग पर जानकारी प्रदान करना है। आंकड़ों का विश्लेषण करते समय कई बार समस्या का सामना करता है इसलिए हैंड्स ऑन यानी हाथों-हाथों समस्या का समाधान करने के लिए इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया है।

See also  IMD Weather Update: पहाड़ों पर अचानक बदल गया मौसम का मिजाज, बिछी बर्फ की चादर,देखें गुलमर्ग का नजारा

चिकित्सकीय शोध प्रकिया में महत्वपूर्ण है डाटा विश्लेषण

 

 

चिकित्सकीय शोध प्रकिया में आकड़ों का समायोजन तथा इस प्रक्रिया में बरतने वाली सावधानियों के बारे में प्रमुख वक्ता स्टेटिकल सांइस प्रदीप चौरसिया ने बताया। वहीं स्वप्निल सिनकर ने इसमें एमएस एक्सेल, एसपीएस और पीएसपी सॉफ्टवेयर के जरिए आंकड़ों के विष्लेषण के अभ्यास पर जोर दिया। इस कार्यशाला में भाग ले रहे चिकित्सकों ने बताया कि उनको इस कार्यशाला से काफी सीखने को मिला। इसके माध्यम से रिसर्च पेपर के डाटा एनालिसिस में काफी सहायता मिलेगी। इस वर्कशॉप में डॉ. तृप्ति नागरिया, डॉ. प्रतिभा जैन शाह, डॉ. हंसा बंजारा, डॉ. वर्षा मुंगुटवार, डॉ. रूचि किशोर गुप्ता, डॉ. ज्योति जायसवाल, डॉ. आरएल खरे, डॉ. आनंद जायसवाल, डॉ. संतोष सिंह पटेल, डॉ. ओंकार खण्डवाल, समेत समस्त विभाग के डॉक्टरों ने भाग लिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  CG News: रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ऑफिस के दो कर्मचारी सस्पेंड

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।