युवती की लाश
BREAKING: रायपुर के शिव मंदिर में मिली युवती की लाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में शिव मंदिर से एक लड़की की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया. देवेंद्र नगर के सेक्टर 1 में शिव मंदिर से शादीशुदा युवती की लाश बरामद की गई. फिलहाल युवती की पहचान सामने नहीं आ सकी है.

बताया जाता है कि युवती ने अपने ही दुपट्टे से मंदिर की छत के हुक से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

नहीं पड़ी मंदिर के पुजारी की नजर

देवेंद्र नगर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवती शनिवार रात ही मंदिर में आई थी। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि शाम को मंदिर को बंद करते समय पुजारी की नजर इस लड़की पर नहीं पड़ी। युवती गर्भगृह के पिछले हिस्से में ये चुपचाप बैठी हुई थी।

पुलिस कर रही मामले की छानबीन

जब सुबह आस-पास के लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तभी एक बुजुर्ग महिला की नजर लाश पर पड़ी। कुछ देर में मंदिर के पुजारी भी वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद आसपास के लोग भी जमा हो गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

See also  ब्रेकिंग: हेमेंद्र गोस्वामी बने मुंगेली नगर पालिका के कार्यकारी अध्यक्ष, सोनकर की बर्खास्तगी के बाद पहुंचा शासन का आदेश

पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लड़की के गले में मंगलसूत्र है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं होने के चलते पुलिस नजदीकी थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।