TRPDESK.गीदम नगर में 12 वर्षीय बच्ची की तड़के सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. बच्ची की गले में दर्द और सांस लेने में हो रही तकलीफ के चलते सुबह ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जबकि उसे पहले से उसको कोई परेशानी नहीं थी. मौत की असल वजह सामने नहीं आई है, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा

मिली जानकारी के मुताबिक गीदम नगर के वार्ड क्रमाक 2 में उनका घर है. बीती रात बच्ची आरसी आत्राम (12 वर्ष) सबके साथ खाना खाकर सो गई. सुबह करीब 3 बजे उसने अपनी माँ को बताया कि उसके गले में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही है. वो कुछ समझ पाते तब तक उसके सांस लेने में बहुत ही ज्यादा परेशानी होने लगी. बच्ची की बिगड़ती हालात को देखते हुए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे

अस्पताल की लचर व्यवस्था के चलते परिजनों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा और इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया. अब तक मौत के कारण स्पष्ठ नहीं हो सका है. बच्ची को पोस्ट मॉडम के लिए रखा गया है. परिजनों ने बताया कि उसे किसी प्रकार का बुखार या सर्दी नहीं था. परिजनों ने जिला अस्पताल की लचर व्यवस्था पर बेहद नाराजगी भी जताई है।

See also  IPL 2023: इस दिन किया गया है ऑक्शन का आयोजन, भारत समेत 14 देशों के प्लेयर होंगे शामिल

सिविल सर्जन नायक ने इस मामले में कहा कि वो अभी कलेक्ट्रेट से आए है. विस्तार से पता करने के बाद ही जानकारी दे पाएंगे. अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।