बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Delhi Assembly Elections: दिल्ली CM आतिशी आज करेंगी नामांकन, कालकाजी मंदिर में पूजा, फिर गुरुद्वारे में अरदास

Delhi Assembly Elections: दिल्ली CM आतिशी आज करेंगी नामांकन, कालकाजी मंदिर में पूजा, फिर गुरुद्वारे में अरदास
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। Delhi Assembly Elections: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी आज कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले कालकाजी मंदिर पहुंच गई हैं। इसके के बाद वे गिरी नगर गुरुद्वारे में अरदास करेंगी और इसके बाद नामांकन रैली की शुरुआत करेंगी। बता दें कि इससे पहले सीएम आतिशी ने चुनाव खर्च इकट्ठा करने के लिए क्राउडफंडिंग की अपील की थी।

Delhi Assembly Elections: उन्होेंने कहा था कि मुझे कालकाजी सीट से चुनाव लड़ना है। मैं यह चुनाव आम आदमी की तरह लड़ना चाहती हूं। चुनाव लड़ने के लिए हमें 40 लाख रुपए की जरूरत है. दिल्ली की जनता 100 या 1000 रुपए देकर मदद कर सकती है। अब उनकी अपील पर बीते 24 घंटों में उन्हें 18 लाख रुपए से ज्यादा ऑनलाइन चंदा मिल गया है. 422 डोनेशन देने वालों ने कुल मिलाकर 18 लाख 56 हजार रुपए का चंदा दिया है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन