बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट का खौफनाक प्लान, बना लिया था हमास वाला ड्रोन रॉकेट, हमलों को अंजाम देने पहले पकड़ा गया मॉड्यूल

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट का खौफनाक प्लान, बना लिया था हमास वाला ड्रोन रॉकेट, हमलों को अंजाम देने पहले पकड़ा गया मॉड्यूल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Delhi Blast: नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के नजदीक हुए विस्फोट को अंजाम देने में ‘सह साजिशकर्ता' की भूमिका निभाने वाले जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश को श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। दानिश दिल्ली ब्लास्ट का आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर का सहयोगी था। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे श्रीनगर से दिल्ली लाया गया है जहां पूछताछ में दानिश ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

Delhi Blast: जांच में सामने आया है कि आतंकी लगातार ऐसे ड्रोन तैयार करने की कोशिश में लगे थे, जिन्हें मॉडिफाई करके हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा सके। ड्रोन में कैमरा और बैटरी के साथ छोटे बम लगाने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही मॉड्यूल पकड़ा गया। ये मॉड्यूल हमास (Hamas) की तर्ज पर ड्रोन और छोटे रॉकेट बनाकर भारत में बड़े हमले की प्लानिंग कर रहा था।

Delhi Blast: NIA के अधिकारियों ने बताया कि वानी ने कथित तौर पर ड्रोन में बदलाव करके और घातक कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट बनाने का प्रयास करके आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान की थी। बयान के मुताबिक वानी को दानिश के नाम से भी जाना जाता है और उसे एनआईए की टीम ने श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन