बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Delhi liquor scam: ईडी मुझे गिरफ्तार ना करे, फिर HC पहुंचे अरविंद केजरीवाल

Delhi liquor scam: ईडी मुझे गिरफ्तार ना करे, फिर HC पहुंचे अरविंद केजरीवाल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। Delhi liquor scam: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तारी की आशंका से कोर्ट से संरक्षण की मांग की है।

Delhi liquor scam: केजरीवाल ने याचिका दायर कर अपने खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग की है। जस्टिस सुरेश कुमार कैत की अगुवाई वाली बेंच आज ही इस मामले की सुनवाई करेगी।

Delhi liquor scam: ईडी अरविंद केजरीवाल को अब तक 9 समन जारी कर चुकी है। इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई हुई थी जिसमें उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से जारी सभी समन को चुनौती दी थी।

Delhi liquor scam: हालांकि, सुनवाई के बाद कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा और मामले की अगली सुनवाई 22 अप्रैल तक टाल दी। केजरीवाल के तरफ से पेश हुए वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि वह ईडी के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं, बशर्ते उन्हें गिरफ्तारी से संरक्षण दिया जाए।

Delhi liquor scam: अरविंद केजरीवाल ऐसे समय पर हाई कोर्ट पहुंचे हैं जब आज यानी 21 मार्च को ही नौवें समन के तहत पूछताछ के लिए बुलाया गया था। अभी इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने जाएंगे या नहीं। इससे पहले एक के बाद एक लगातार 8 समन को वह दरकिनार कर चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन