बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

सीएम की चेतावनी के बाद भी प्रदेश भर में होता रहा रेत का अवैध कारोबार, छापेमारी में अब तक पकड़े गए दर्जनों वाहन

सीएम की चेतावनी के बाद भी प्रदेश भर में होता रहा रेत का अवैध कारोबार, छापेमारी में अब तक पकड़े गए दर्जनों वाहन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने रेत सहित अन्य गौण खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी क्या दी, प्रदेश भर में कार्रवाई का दौर शुरू हो गया। पहले दिन रेत से भरी कई गाड़ियां पकड़ी गईं, बावजूद इसके अगले दिन भी रेत खदानों पर अवैध परिवहन के लिए गाड़ियां पहुंची हुईं थीं। छापेमारी के दौरान इन गाड़ियों को भी पकड़ा गया। सबसे बड़ी कार्रवाई रायपुर और धमतरी जिले में हुई है।

छापामार दल को देख कर भाग गए सभी वाहन चालक

धमतरी जिले में खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने राज्य शासन के निर्देश को सख्ती से अमल करते हुए 28 जनवरी की देर रात विभिन्न खदानों में दबिश दी।
SDM विभोर अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार 28 जनवरी की देर रात टीम ने संयुक्त रूप से ग्राम भरारी, जंवरगांव, खरेंगा, परसुली व अमेठी खदानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को ग्राम भरारी और खरेंगा की खदानों के पास लगभग 28 हाइवा वाहन खडे़ मिले। दल द्वारा दी गई अचानक दबिश को देख कर मौके से सारे ड्राइवर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि वाहनों को जब्त करने के बाद अब उनके मालिकों को खनिज अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई अब भी जारी है।

बिना वैध दस्तावेजों के हो रहा था रेत का परिवहन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अवैध खनिजों के उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश पर कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में बीती रात जिले के अनेक इलाकों में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और अवैध परिवहन करने वाले 20 ट्रैक्टर तथा हाईवा को जप्त किया। इस दौरान वाहन चालकों के पास खनिज सामग्री परिवहन करने के संबंध में किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात नहीं थे।

SDM तिल्दा प्रकाश टंडन ने बताया कि तिल्दा में 6 और खरोरा में 6 कुल 12 हाईवा वाहनों को रेत का अवैध परिवहन करते जप्त किया गया है। उधर अभनपुर SDM निर्भय साहू के नेतृत्व में अभनपुर और नवापारा क्षेत्र में अवैध परिवहन करने वाले 5 हाईवा वाहनों को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते जप्त किया गया है। कार्यवाही अभी भी जारी है। इन हाईवा वाहनों के चालक मौके से अपने वाहन को छोड़कर भाग गए थे। SDM अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि आरंग क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करने वाले तीन हाईवा वाहनों को जप्त किया गया है।

रायपुर पुलिस ने पकड़े 5 हाइवा ट्रक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर जिले भर की पुलिस भी सक्रिय हो गई है। थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिरदा स्थित सकरी चौक के पास अवैध रूप से खनिज रेत एवं अन्य खनिज सामग्रियों का परिवहन करते 05 नग हाईवा वाहन एवं वाहन चालकों को पकड़ा गया।

बंद क्रेशर के नाम पर हो रहा था अवैध परिवहन

रायगढ़ जिले में प्रशासन ने अवैध रेत परिवहन में लगे 20 हाइवा ट्रक और 4 ट्रैक्टर जब्त किये। इनमें से एक ट्रैक्टर चालक के पास केडिया क्रेशर की सील लगी हुई रॉयल्टी पर्ची मिली, जबकि इस क्रेशर को कुछ दिनों पहले खनिज विभाग ने सील कर दिया था। इसी तरह कृष्णा बिल्डकॉन के एक वाहन को भी रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

इन जिलों में भी की गई कार्रवाई

मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के निर्देश के बाद की गई छापामार कार्रवाई में कोंडागांव जिले में 14 ट्रैक्टर्स, कोरबा जिले में 10 वाहन, बलौदाबाजार में 10 ट्रैक्टर, जीपीएम में 4 ट्रैक्टर, भरतपुर में 3 ट्रैक्टर, कोरिया में 6 वाहन की जब्ती की गई। इनमे 2 में रेत और 3 में ईंट का अवैध परिवहन करने के मामले में कार्रवाई हुई। कोरिया जिला प्रशासन के मुताबिक वर्ष 2021 -22 में अब तक गौण खनिज के अवैध परिवहन के 141 मामले में वाहनों की जब्ती की गई और जुर्माने के रूप में 15 लाख 23 हजार रूपये की वसूली की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन