भोपाल: मप्र सरकार का आज फ्लोर टेस्ट होने से पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि 22 विधायकों के इस्तीफे होने के बाद कमल नाथ सरकार के पास बहुमत नहीं है। उन्होंने कहा कि पैसे और सत्ता के दमपर बहुमत वाली सरकार को अल्पमत में लाया गया है।


फ्लोर टेस्ट से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होगी। उसके बाद 12 बजे मुख्यमंत्री कमल नाथ सीएम हाऊस में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान होगा : स्पीकर

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मप्र विधानसभा में आज दोपहर 2 बजे फ्लोर टेस्ट होगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद स्पीकर एनपी प्रजापति ने कहा कि मैं उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करता हूं और नियमपूर्वक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट संपन्न कराऊंगा। कांग्रेस ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है। सभी विधायकों को फ्लोर टेस्ट के दौरान सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।

See also  जम्मू-कश्मीर में नोटों से भरा बैग और घातक हथियार बरामद

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।