गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

जिला पंचायत चुनावः रायपुर, दुर्ग के साथ सरगुजा में भी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत, भाजपा की करारी हार

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कांग्रेस का सभी 27 जिलों में जीतने का दावा

रायपुर/दुर्ग/अंबिकापुर। रायपुर और सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। जीत के गदगद कांग्रेस नेताओं ने छत्तीसगढ़ के सभी 27 जिलों में कांग्रेस प्रत्याशियों के जीतने का दावा किया है।

रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डोमेश्वरी वर्मा ने बाजी मार ली। 16 सदस्यीय जिला पंचायत में डोमेश्वरी को कुल 12 मत मिले, वहीं भाजपा की प्रतिद्वंदी दावेदार ललिता वर्मा को महज 4 वोट से ही संतोष करना पड़ा। चुनाव शुरू होने से पहले डोमेश्वरी के समर्थन में 9 सदस्य थे। इस तरह से तीन नए सदस्यों को अपने साथ जोड़ने में डोमेश्वरी कामयाब रहीं।

दुर्ग में भी कांग्रेस की शालिनी यादव जीतीं

दुर्ग जिला पंचायत में भी रायपुर और अंबिकापुर जिला पंचायत की तरह कांग्रेस ने कब्ज़ा जमा लिया। कांग्रेस की शालिनी यादव ने भाजपा की माया बॆलचंदन को हराया है। शालिनी यादव को 7 और माया बेलचंदन को 5 वोट मिले। पूर्व अध्यक्ष माया बेलचंदन पूर्व में कांग्रेस में थीं, जो पिछले चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा में शामिल हो गईं थीं।

अंबिकापुर में कांग्रेस की मधु सिंह जीती

इसी तरह अंबिकापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भी कांग्रेस की मधु सिंह ने जीत हासिल की। मधु को 11 मत मिले, तो वहीं दूसरी ओर भाजपा की बिमला सिंह को महज 3 वोट पड़े। 14 सदस्यीय अंबिकापुर जिला पंचायत में कांग्रेस के 11 तो भाजपा के तीन सदस्य हैं।

27 जिलों में कांग्रेस को मिलेगी जीतः डहरिया

काँग्रेस की जीत पर मंत्री शिव डहरिया ने खुशी जताते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस का महौल है। प्रदेश के 23 जिलों में हमारा पहले ही पूर्ण बहुमत था. अबकी बार पूरे 27 जिलों में जीत दर्ज करेंगे। कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत हासिल की है। भूपेश बघेल के काम से प्रदेश की जनता खुश है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन