पत्नी से परेशान होकर इस शख्स ने थाने में लगा दी आग, कहा- घर पर रहने से अच्छा है जेल चला जाउं

टीआरपी न्यूज। आमतौर पर पति पर ही पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए जाते रहे हैं, मगर ये अपनी पत्नी से इतना परेशान हो गया था​ कि उससे छुटकारा पाने उसने थाने में ही आग दी ताकि पुलिस उसे लंबे समय के लिए जेल भेज दे।

मामला गुजरात के राजकोट का है। जहां पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त शख्स ने राजकोट शहर में जामनगर रोड पर स्थित बजरंग वाडी पुलिस आउटपोस्ट को आग के हवाले कर दिया और आग लगने के बाद भी पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ा रहा।

गांधीग्राम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर खुमान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘बजरंग वाडी में पुलिस पोस्ट को आग लगाने वाले शख्स का नाम देवजी उर्फ देव चावड़ा है। आर्थिक मुश्किलों और घरेलू मसलों को लेकर उसकी पत्नी के साथ पिछले कुछ दिनों से लगातार टकराव और कहासुनी हो रही थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस से पूछताछ में देवो चावड़ा ने बताया कि इन्हीं परेशानियों के चलते उसने पुलिस पोस्ट को आग के हवाले कर दिया। पूरे मामले में गांधीग्राम पुलिस ने देवजी को सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में आईपीसी की धारा 436 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।