बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

4 घंटे तक डॉक्टर्स निकालते रहे ब्रेन ट्यूमर, मरीज करता रहा गायत्री मंत्र का जाप

4 घंटे तक डॉक्टर्स निकालते रहे ब्रेन ट्यूमर, मरीज करता रहा गायत्री मंत्र का जाप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सर्जरी के दौरान डॉक्टर्स ब्रेन ट्यूमर निकालते रहे और मरीज गायत्री मंत्र का जाप करता रहा। दरअसल, सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ. केके बंसल के नेतृत्व में जयपुर के नारायण अस्पताल में न्यूरो-सर्जरी टीम ने 57 वर्षीय सेवानिवृत्त सेना हवलदार रिधमल राम के ब्रेन ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटा दिया।

चार घंटे चली सर्जरी

मरीज को बार-बार मिर्गी के दौरे आते थे, जिसके कारण अस्थाई रूप से उनकी आवाज भी कुछ देर के लिए चली जाती थी। मरीज का ब्रेन ट्यूमर निकालने के लिए चार घंटे तक सर्जरी की गई।

जयपुर के नारायण अस्पताल में जोनल क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ माला ऐरुन ने कहा कि चार घंटे की सर्जरी में एक हाई-एंड ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप का उपयोग शामिल था, जो मस्तिष्क क्षेत्र को बढ़ा सकता है। इस तरह की सर्जरी देश भर में बहुत कम केंद्रों पर की जा सकती है और इसके लिए उच्च स्तरीय न्यूरो-सर्जिकल विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।

दरअसल, चुरू के रहने वाले 57 वर्षीय रिधमल राम को बार-बार मिर्गी के दौरे आते थे और अस्थायी रूप से बोलने में भी परेशानी हो रही थी। जांच कराने पर डायग्नोस्टिक रिपोर्ट्स ने ब्रेन के स्पीच एरिया में लो ग्रेड ब्रेन ट्यूमर डायग्नोसिस की पुष्टि की।

ब्रेन के स्पीच एरिया में ब्रेन ट्यूमर ऐसी जटिल जगह पर था कि मर्जरी से मरीज की बोलने की क्षमता जा सकती थी और लकवा होने का भी खतरा था। मगर न्यूरोसर्जन डॉ केके बंसल के नेतृत्व में न्यूरो-सर्जरी टीम ने मरीज के ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी कर दी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर….

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन