पलक झपकते ही दुश्मन को तबाह कर देगा DRDO का स्वदेशी मिसाइल Akash-NG, देखें कामयाबी का वीडियो

बालासोर। भारत बहुत तेजी से रक्षा संसाधनों को खुद बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। फिलहाल मिसाइल के क्षेत्र में कामयाबी मिल रही है। रक्षा अनुसंधान ओर विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के बालासोर में नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण किया। चांदीपुर की एकीकृत रेंज से सुबह 11: 45 बजे के आसपास हाई स्‍पीड मानव रहित एरियल टारगेट के खिलाफ इसका परीक्षण किया गया, जिसे मिसाइल ने कामयाबी के साथ इंटरसेप्‍ट किया।

ये पिछले तीन दिनों में दूसरा परीक्षण है। इस मिसाइल की ऑल वैदर कैपेबिलिटी को साबित करने के लिए इस मिसाइल का खराब मौसम में परीक्षण किया गया और इसके वेपन सिस्टम में इसके बावजूद सही ढंग से काम किया। इस ‘मिसाइल डिफेंस सिस्टम’ को हैदराबाद के रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) द्वारा DRDO की अन्य प्रयोगशालाओं के सहयोग से विकसित किया गया था।

देखें वीडियो

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।