रांची। accident राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित खादगड़ा बस स्टैंड में खड़ी बस में आग लग जाने से चालक और सह-चालक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मदन और इब्राहिम के रूप में हुई है। मदन बस का चालक था वहीं इब्राहिम बस में बतौर खलासी काम करता था। बताया जाता है कि दोनों बस के अंदर ही सो गए थे, तभी हादसा हो गया।

बस में दीया जलाकर अंदर सो गए थे दोनों

accident घटना के संबंध में मिली आरंभिक जानकारी के मुताबिक मदन और इब्राहिम दीया जलाकर बस के भीतर ही सो गए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दीये की वजह से बस में आग लगी। चूंकि, इब्राहिम और मदन गहरी नींद में थे तो वक्त रहते उनको आग लगने का पता नहीं चला।

accident जब तक वे कुछ समझ पाते, बस धू-धूकर जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। दोनों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।