गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

जिंदा जलती महिला तहसीलदार को बचाने की कोशिश में ड्राइवर की मौत

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी न्यूज/हैदराबाद। हैदराबाद के अब्दुल्लापुरमेट में महिला तहसीलदार को उनके कार्यालय में जिंदा जलाकर मारने की घटना के अगले दिन मंगलवार को उनके ड्राइवर की भी मौत हो गई।

ड्राइवर उन्हें बचाने की कोशिश में जल गया था और गंभीर रूप से घायल की मौत हो गई।

बता दें कि अब्दुल्लापुरमेट में तहसीलदार विजया रेड्डी (37) को उनके कार्यालय में सोमवार दोपहर सुरेश ने कथित रूप से कुछ जमीन विवाद के चलते जिंदा जला दिया था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

60 प्रतिशत झुलस गया था विजया का ड्राइवर गुरुनाथम

विजया को बचाने की कोशिश करते हुए दो कर्मचारी भी घायल हो गए, जिनमें विजया के ड्राइवर गुरुनाथम भी थे।

घटना में हमलावर भी करीब 60 प्रतिशत जल गया और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश एम भागवत ने पीटीआई-भाषा को बताया, गुरुनाथम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन