ब्रेकिंग: रात 08:49 बजे बिहार, बंगाल और असम में भूकंप के झटके से डोली धरती, दहशत में घरों से निकले लोग
ब्रेकिंग: रात 08:49 बजे बिहार, बंगाल और असम में भूकंप के झटके से डोली धरती, दहशत में घरों से निकले लोग

नई दिल्ली। बिहार, पश्चिम बंगाल समेत देश के विभिन्न राज्यों में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सिक्किम-नेपाल बॉर्डर के पास आया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रात 08:49 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 5.4 है। वहीं, असम, झारखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान, लोगों के चेहरे पर डर भी देखा गया।

हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि बिहार के सीमांचल के इलाके में इसकी तीव्रता थोड़ी ज्यादा महसूस हुई है। कोसी-सीमांचल और पूर्वी बिहार के कई जिलों में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल गए। उधर, भागलपुर से सटे झारखंड के साहिबगंज जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुपौल, कटिहार, मधेपुरा, पूर्णिया, मुंगेर, बांका, लखीसराय और भागलपुर में धरती हिलने की जानकारी है।

हालांकि अभी तक पूरी तरह से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि चुनाव अधिकारियों ने गांव के प्रधान की मांग क्यों स्वीकार कर ली और वहां पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे या नहीं या फिर इसमें उनकी क्या भूमिका रही।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।