देहरादून। Earthquake: देश में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस बार उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धरती डोली है। भूकंप की तीव्रता 3.1 रही। उत्तरकाशी जिले में कुछ इलाकों में हल्के झटके महसूस किए गए।

अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप सोमवार, 19 दिसंबर को रात करीब 1:50 बजे महसूस किया गया था। उत्तराखंड में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 रही। सोमवार तड़के आए इस भूपंक से लोग सहम गए। अच्छी बात यह है कि अब तक कहीं जान-मान के नुकसान की खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, उत्तरकाशी में भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे था। इससे पहले उत्तराखंड के टिहरी में 6 नवंबर को रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया था।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।