PHE विभाग के भ्रष्ट इंजीनियर की 1.72 करोड़ की संपत्ति ED ने की कुर्क
PHE विभाग के भ्रष्ट इंजीनियर की 1.72 करोड़ की संपत्ति ED ने की कुर्क

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PHE विभाग के भ्रष्ट इंजीनियर सुरेंद्र चंद्रा की 1.72 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। अंबिकापुर, जांजगीर और बिलासपुर में पदस्थ रहे छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के एक कार्यकारी इंजीनियर सुरेंद्र चंद्रा के आय से अधिक संपत्ती के मामले में एसीबी ने कार्यवाही की थी, इसी एफआईआर के आधार पर ED ने कुर्की की कार्यवाही की है।

भारत सरकार के इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ( ED) ने एक बयान में बताया कि सुरेंद्र कुमार चंद्रा की कुर्क की गई संपत्तियां बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले में बैंक में जमा राशि, कृषि भूमि, दूसरे इस्तेमाल की जमीन और घर के रूप में है। ED ने दावा किया कि जांच में पाया गया कि ज्यादातर अचल संपत्ति चंद्रा और उनकी पत्नी के नाम पर खरीदी गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

Tagged:

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।