रायपुर। ED raid in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन घोटाले की जांच में जुटे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच रायपुर, भिलाई, महासमुंद, कोरबा, रायगढ़ से शुरू हुई जांच अब बस्तर तक पहुंच गई है।

ED raid in Chhattisgarh : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और कोंडागांव में जांच शुरू की है। यह जांच ईडी के राडार में आए तीन आएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई और जेपी मौर्या से संबंधित है। तीनों जहां-जहां कलेक्टर थे, वहां-वहां जांच शुरू की गई है।

ED raid in Chhattisgarh : ईडी के सूत्रों की मानें तो समीर बिश्नोई के पास मिली राशि के आधार पर उनके कार्यक्षेत्र में हुए भ्रष्टाचार की जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) के दफ्तर में भी ईडी की टीम समीर से मिले इनपुट के आधार पर पहुंची थी।

ED raid in Chhattisgarh :वहीं, घोटाले के मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी की तलाश में भी ईडी की टीम प्रदेशभर में जाल फैलाए हुए है।हालांकि ईडी ने इसकी अधिकृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

See also  Breaking News: मवेशी से टकराने के बाद कार में लगी आग, तीन युवक झुलसे, एक की मौत

आज कोर्ट में रिमांड बढ़ाने पेश होगी ईडी

ED raid in Chhattisgarh :इस बीच, आईएएस समीर बिश्नोई, कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी की रिमांड पूरी हो गई है। समीर सहित तीनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ईडी तीनों की रिमांड बढ़ाने के लिए आवेदन करेगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।