बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

ED Raids: पूर्व DMK नेता जाफर सादिक के 20 से ज्यााद ठिकानों पर ईडी की रेड, इस मामले में हो रही कार्रवाई

ED Raids: पूर्व DMK नेता जाफर सादिक के 20 से ज्यााद ठिकानों पर ईडी की रेड, इस मामले में हो रही कार्रवाई
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली/चेन्नई। ED Raids: तमिलनाडु में मंगलवार सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय की टीम छापेमारी कर रही है। ईडी के अधिकारी पूर्व डीएमके नेता जाफर सादिक और उनसे जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी ले रहे हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग मामले में हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, चेन्नई और त्रिची और मदुरै समेत 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

ED Raids: कई देशों में फैला है ड्रग का जाल

ED Raids: पार्टी बर्खास्त सादिक फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। बता दें कि बीते महीने यानी मार्च की शुरुआत में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया था। जिसके बाद एनसीबी ने एक बयान जारी किया जिसमें उसने कहा कि सादिक भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया में फैले नेटवर्क का सरगना है।

ED Raids: बता दें कि आरोपी ने कथित तौर पर मादक पदार्थों की तस्करी के जरिए बड़ी मात्रा में पैसा कमाया और इसे फिल्म, निर्माण, होटल आदि जैसे कई बिजनेस में निवेश किया है। आरोपी सादिक को दिल्ली में 50 किलोग्राम स्यूडोएफ़ेड्रिन की जब्ती के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

ED Raids: अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़

ED Raids: एनसीबी के मुताबिक, सादिक की गिरफ्तारी अन्य एजेंसियों के साथ उत्कृष्ट इंटरएजेंसी सहयोग का परिणाम है। एनसीबी पूरे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन