बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

ब्रेकिंग: रायपुर ​सहित इन 6 जगहों पर स्थापित होगा विद्युत शवदाह गृह, हास्पीटल और श्मशान में लंबी वेटिंग, कुर्सी पर आक्सीजन!

ब्रेकिंग: रायपुर ​सहित इन 6 जगहों पर स्थापित होगा विद्युत शवदाह गृह, हास्पीटल और श्मशान में लंबी वेटिंग, कुर्सी पर आक्सीजन!
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। कोविड 19 महामारी के कारण हो रही अधिक मौतों और मुक्तिधाम में शव जलाने में उत्पन्न हो रही कठिनाइयों से निपटने के लिए विद्युत शवदाहगृह स्थापित करने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने मुक्तिधामों में मौत के बाद शव जलाने में लम्बा इंतजार और लोगों को आ रही कठिनाइयों को गंभीरता से लिया है।

उन्होंने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर,कोरबा,भिलाई और रिसाली नगर निगम में विद्युत शवदाहगृह स्थापित करने आवश्यक निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और भिलाई और दुर्ग,रिसाली नगर निगम आयुक्त को इस संबंध में अल्पकालीन निविदा/ ईओआई जारी करने 7 दिवस की अनुमति प्रदान की गई है।

यहां बनेंगे विद्युत शवदाहगृह

रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, कोरबा में विद्युत शवदाहगृह के लिए पूर्व में ही अनुमति दी जा चुकी थी जबकि रिसाली और दुर्ग के लिए अधोसंरचना मद से अलग अलग 47 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। विभाग द्वारा आयुक्तों को शीघ्र ही विद्युत शवदाहगृह स्थापित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कुर्सी पर बैठाकर दे रहे हैं आक्सीजन

राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल अंबेडकर अस्पताल की मरीजों से कह दिया गया है कि बेड खाली होने पर बेड दिया जाएगा। हालत ऐसी है कि जिनकी स्थिति गंभीर है उन्हें स्ट्रेचर पर लेटाकर रखा जा रहा है तो कुछ मरीजों को कुर्सियों पर बैठा कर आक्सीजन दिया जा रहा है।

लाशें ले जाने के लिए गाड़ी नहीं मिल रही

अंबेडकर अस्पताल में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए गाड़ियां नहीं मिल रही थीं। मच्र्यूरी कर्मचारी कहते है कि यहां सुबह से लोग इंतजार कर रहे हैं हम क्या करें, गाड़ियां सब गई हुई हैं शवों को लेकर जब गाड़ी आएगी बॉडी दे दी जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन