बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

छत्तीसगढ़ के इस जिले में काम के दौरान विद्युतकर्मी आया करंट की चपेट में, आधे घंटे तक खम्बे में फंसा रहा और फिर….

छत्तीसगढ़ के इस जिले में काम के दौरान विद्युतकर्मी आया करंट की चपेट में, आधे घंटे तक खम्बे में फंसा रहा और फिर….
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक संविदा विद्युत कर्मचारी हादसे का शिकार हो गया. जरेली स्थित विद्युत सब स्टेशन में काम करने के दौरान एक संविदा विद्युत कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया. वह करीब आधे घंटे तक खंभे में ही बेहोशी की हालत में फंसा रहा.

इस दौरान काम में लगे अन्य कर्मचारी सहित मौके पर मौजूद लोग यह हादसा देखकर सहम उठे। इसके बाद विद्युत सप्लाई बंद कराकर घायल कर्मचारी को नीचे उतारा गया। कर्मचारी को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, तख्तपुर के बेलसरी की ओर विद्युत सप्लाई बाधित हो गई थी। इसके चलते संविदा कर्मचारी छोटेलाल रात्रे को जरेली स्थित विद्युत सब स्टेशन में उसे ठीक करने को कहा गया। छोटेलाल खंभे पर चढ़कर ठीक कर रहा था। इसी दौरान पीछे वाला तार उसके शरीर में छू गया। बताया जा रहा है कि रिटर्निंग करंट आने से छोटेलाल उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से छोटेलाल बेहोश हो गया और आधे घंटे तक खंबे में ही फंसा रहा।

जानें क्या कहते हैं जिम्मेदार?

इसके बाद गुनसरी स्थित 133 केवी सप्लाई बंद कराई गई और छोटेलाल को नीचे उतारा गया। असिस्टेंट इंजीनियर शेखर सोनी ने बताया कि बेलसरी की ओर सप्लाई में कुछ खराबी थी। जिसे ठीक करने के लिए बिजली कर्मी सब स्टेशन में काम करने गए थे। रिटर्निंग करंट कैसे आया यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि प्राथमिक जानकारी के अनुसार किसी इनवर्टर का करंट रिटर्न आया था। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन