गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

पुरानी पेंशन योजना को लेकर प्रदेश भर के कर्मचारी संगठनों का 23 को राजधानी में हल्ला बोल

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

 गर्वमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने भी दिया समर्थन

रायपुर। पुरानी पेंशन योजना को बहाली करने को लेकर राजधानी में बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। 23 फरवरी को एनएमओपीएस के समर्थन में अलग-अलग संगठनों का बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में पुरानी पेंशन योजना की मांग करने वाले अलग-अलग संगठन के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

पुरानी पेंशन योजना के लिए इमेज परिणाम गर्वमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने भी इस सम्मेलन और प्रदर्शन के समर्थन का ऐलान करते हुए सभी अधिकारी व कर्मचारी के इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

गर्वमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग ने बताया कि 23 फरवरी को ये आंदोलन राजधानी रायपुर के बूढ़ातालाब में आयोजित किया जाएगा।

राज्यस्तरीय इस सम्मेलन के बाद शासन के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा है कि पुरानी पेंशन की लड़ाई किसी एक की नही, अपितु 2004 के बाद नियुक्त सभी विभागों के कर्मचारियों की मूल मांग है।

छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ उक्त समर्थन का आभार व्यक्त करता है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन