बीजापुर। (Bijapur police Naxalite encounter) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मंगलवार दोपहर हुई मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए वहीं मौके से एक माओवादी का शव बरामद किया गया है। मुठभेड़ बासागुड़ा थाना इलाके के पेद्दागेलुर के उत्तरी हिस्से में बसे गोलाकोण्डा गांव के पास हुई। यहां जंगल में करीब 30 मिनट तक फायरिंग होती रही। मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग गए। 1 माओवादी की लाश बरामद की गई है।

एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि बुधवार सुबह तक जवानों की टीम लौटेगी। तब इस घटना के बारे में और जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल यह पता चला है कि सर्चिंग के दौरान पुलिस को जंगल के अंदर नक्सलियों की मौजूदगी का पता चला था।

एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि जवान आगे बढ़े तो नक्सलियों ने गोली चला दी, इसका जवाब जवानों ने भी दिया। मौके से हथियार, विस्फोटक सामग्री, बिजली के तार, नक्सली साहित्य वगैरह बरामद हुए हैं। नक्सलियों ने मुठभेड़ के दौरान आइईडी विस्फोट किया इसमें दो जवान घायल भी हुए हैं।

See also  Independence day in Chhattisgarh: पुरखों के कठिन संघर्ष, त्याग और बलिदान से हमें आजादी मिली: भूपेश बघेल, पुलिस परेड ग्राउंड में सीएम ने किया ध्वजारोहण और ली सलामी

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।