गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, 27 मार्च तक मंगाए गए आवेदन

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्त करने की नीति को अमल में लाते हुए संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण ने वर्ष 2019-20 के लिए खिलाड़ियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया है। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 27 मार्च निर्धारित है, जिसका प्रारूप विभागीय वेबसाइट  http://www.sportsyw.cg.gov.in में उपलब्ध है।

sports chhattisgarh के लिए इमेज नतीजे

बता दें कि लल्लूराम डॉट कॉम ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलने का मुद्दा पहले प्रमुखता से उठा चुकी है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने पत्र के जरिए राज्य के सभी जिला खेल अधिकारियों, महासचिव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक महासंघ रायपुर और राज्य खेल संघों को उत्कृष्ट खिलाड़ियों से आवेदन मंगाने संबंधी जानकारी दी। पत्र के अनुसार शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिए ओलम्पिक, एशियाड, राष्ट्रमण्डलीय, राष्ट्रीय खेल एवं विश्वविद्यालयीन खेलों से संबंधित खिलाड़ियों के आवेदन पत्र पर विचार किया जाएगा।

आवेदक उत्कृष्ट खिलाड़ी स्व हस्ताक्षरित समस्त दस्तावेजों के साथ 27 मार्च 2020 तक संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम जीई रोड रायपुर में जमा करा सकते हैं, खेल संचालनालय द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों से वर्ष 2018-19 में आमंत्रित आवेदन पर विचार किया जाएगा। वर्ष 2018-19 के लिए आवेदन कर चुके खिलाड़ियों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन