गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

कैंसर डे पर मिली सुविधा : डॉ. अंबेडकर हॉस्पिटल में शुरू हुई प्रदेश की पहली पीडियाट्रिक आंकोसर्जरी ओपीडी

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

 बच्चों और 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों का होगा इलाज

रायपुर। वर्ल्ड कैंसर डे पर प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल अंबेडकर में एक बड़ी सुविधा की शुरुआत हुई। हॉस्पिटल में 18 वर्ष से कम उम्र के किशोरों और बच्चों के लिए पीडियाट्रिक आंकोसर्जरी (कैंसर सर्जरी) की विशेष ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) का शुभारंभ किया गया।

ओपीडी क्रमांक 67 में सुबह 8.30 से दोपहर 1.30 तक पीडियाट्रिक आंकोसर्जरी की ओपीडी लगेगी, जहां पर विशेषज्ञ कैंसर पीडि़त बच्चों व किशोरों को देखेंगे। जिनको सर्जरी की आवश्यकता होगी, उनके आगे के उपचार की दिशा-निर्देश तय करेंगे। मरीज को भर्ती करने के लिए यहां पीडियाट्रिक वार्ड तथा आईसीयू की भी सुविधा है।

सर्जरी विभाग की एचओडी डॉ. शिप्रा शर्मा ने बताया कि दिल्ली एम्स में अलग से पीडियाट्रिक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी होती है। वहां बहुत सीनियर सर्जन हैं। जिस तरह से वो काम कर रहे हैं। अगर प्लान करके पीडियाट्रिक कैंसर को टवीट करते हैं तो अच्छे परिणाम मिलते हैं। मैं चाह रही हूं कि यहां पर भी लोगों में जागरूकता बढ़ाई जाए और इलाज सही तरीके से किए जाए ताकि बच्चे कैंसर सर्वाइव कर सके। अलग से कैंसर सर्जरी के लिए ओपीडी शुरू की गई है।

इसका समय 8.30 से 1.30 बजे तक रहेगा। अलग से ओपीडी होने से सुविधा मिलेगी। कैंसर डिपार्टमेंट के साथ-साथ और भी बहुत सारे विभागों का सहयोग मिला है। इतने सारे डिपार्टमेंट के सहयोग से ही यह संभव है। अकेले हम नहीं कर सकते। अभी एक मरीज आया है। उसका इलाज जारी है। छोटे बच्चो में कैंसर होता है तो इसको कोई मानता नहीं है। इसके लिए जागरूकता लाने की जरूरत है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन