राजिम। अभनपुर में दूसरे की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के सहारे अपना बताकर 2 व्यापारियों से 2 करोड़ रुपए

की ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ अभनपुर थाने में 420 का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार

रायपुर के गोल बाजार निवासी आरोपी अजय, पिता पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने रायपुर निवासी अमित शर्मा और उनके

पार्टनर बी.बी. सिंह को चूना लगाया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने प्रार्थी को बताया कि अभनपुर के छछानपैरी गांव में उसके स्वामित्व और हक

की विभिन्न खसरा और रकबा की कुल 7.409 हेक्टेयर जमीन है, जिसे उसने किसी अरुण अग्रवाल से खरीदी है तथा

जिन्हें वर्तमान में वह पैसों की आवश्यकता के चलते बेचना चाहता है।

 

आरोपी द्वारा दोनों को इस संबंध में दस्तावेज भी दिखाए गए, जिससे संतुष्ट होने के बाद दोनों पक्षों में 2 करोड़ रुपए में

जमीनों का सौदा पक्का हुआ।

 

नामान्तरण के नाम पर घुमाता रहा

तय तिथि पर आरोपी अजय गुप्ता ने दोनों को रजिस्ट्री कार्यालय बुलाकर उनके नाम पर जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी,

See also  CBSE Board परीक्षा पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव, अब 10वीं-12वीं बोर्ड में ऐसे मिलेंगे 40-30% मार्क्स

जिसके बाद आरोपी को प्रार्थियों ने पूरी रकम 70 लाख रुपए नगद व पोस्ट डेटेट चेक के माध्यम से दे दिए। लेकिन बाद

में नामांतरण करवाने के लिए आरोपी ने दोनों प्रार्थियों को घुमाने लगा। इसके बाद प्रार्थी अपने स्तर पर नामांतरण के लिए

दस्तावेज तैयार कराने लगे। इसी दौरान उन्हें मालूम हुआ कि जिस जमीनों को आरोपी ने अपना बताकर उन्हें बेचा है,

दरअसल वे अरुण पिता रमेश अग्रवाल के ही नाम पर दर्ज हैं।

 

आरोपी की धोखाधड़ी पर प्रार्थियों ने जब-जब भी उससे सम्पर्क करना चाहा तो आरोपी ने सम्पर्क स्थापित नहीं किया।

इसके बाद प्रार्थियों ने डीजीपी के समक्ष आरोपी के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दूसरे की जमीन को अपना

बताकर उन्हें बेचते हुए 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने की शिकायत प्रस्तुत की।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।