गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

कोरोना का डरः स्वास्थ्य विभाग ने कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी समेत दर्जनभर लोगों को भेजा होम आइसोलेशन पर, रायपुर एयरपोर्ट पर छिपाई थी दुबई से लौटने की बात

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

लौटने के बाद गए थे कई मंत्रियों के बंगले में

रायपुर। कांग्रेस नेता रमेश वर्ल्यानी को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन पर भेज दिया है। वर्ल्यानी हाल ही में 70 लोगों के साथ दुबई से लौटे हैं। वर्ल्यानी के अलावा दुबई से लौटे दर्जनों लोगों को भी आइसोलेशन पर रखा गया है।

दुबई से लौटने की बात भी वर्ल्यानी ने रायपुर एयरपोर्ट पर छिपाई थी। उनके दुबई से लौटने की खबर आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वर्ल्यानी समेत दुबई से लौटे लोगों से संपर्क किए और उनका चेकअप करने के बाद उन्हें होम आइसोलेशन पर भेज दिया है।

अब खबर यह भी है कि वर्ल्यानी ने एयरपोर्ट पर दुबई से लौटने की बात न सिर्फ छिपाई थी बल्कि वहां से लौटने के बाद वे कई मंत्रियों के बंगले में भी गए थे।

आपको बता दें देश में कोरोना के मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी जारी की थी, जिसमें विदेश से लौटे लोगों को स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देने के लिए साफ तौर पर कहा गया था। इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने भी कहा है कि 1 जनवरी के बाद विदेश से वापस लौटे लोग विदेश दौरे की जानकारी न छिपाएं और स्वास्थ्य विभाग को इसके बारे में बताएं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन