गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

कोरोना का डर : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, डोंगरगढ़ में मंदिर दर्शन पर लगा प्रतिबंध, डोंगरगढ़ मेला भी स्थगित

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर/डोंगरगढ़ । देश भर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की महामारी के चलते राज्य सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी दर्शन पर प्रतिबंध और मेला को स्थगित कर दिया गया है।

यहां डोंगरगढ़ स्टेशन पर ट्रेनें भी नहीं रूकेंगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में 60 बिस्तर का नया अस्पताल भी तैयार किया है। प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।

डोंगरगढ़ में मंदिर दर्शन के लिए इमेज नतीजे

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में हर साल लगने वाला मेला को स्थगित कर दिया गया है। मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। रोप-वे संचालन भी बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही स्पेशल ट्रेनों के संचालन और ट्रेनों के स्टॉपेज नहीं करने का निर्णय लिया गया है।

इस निर्णय से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन कोरोना वायरस से निपटने के लिए यह निर्णय जरूरी है।

वहीं कोरोना वायरस के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में 60 बिस्तर का एक नया अस्पताल बनाकर तैयार किया है। हालांकि छत्तीसगढ़ में अभी तक कोरोना से एक भी व्यक्ति पीड़िता नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 450 मरीजों की इलाज करने की व्यवस्था है।

साथ ही 1500 संदिग्ध मरीजों को रखने की व्यवस्था भी है और क्षमता के अनुसार इस पर बढ़ोत्तरी भी की जा रही है, इसलिए प्रदेशवासियों को सतर्कता बरतने की जरुरत है। यदि कोरोना एक भी व्यक्ति में फैला, तो स्थिति को संभालना मुश्किल हो जाएगा।

 

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन