पंचायत सचिव
राजनांदगांव की महिला पंचायत सचिव ने फर्जी हस्ताक्षर कर निकाला वेतन

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पंचायत सचिव पर निलंबन की गाज गिरी है. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने यह कार्यवाही की है. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत वसंत ने ग्राम पंचायत भरदाकला की सचिव श्रीमती गुंजाराणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार श्रीमती गुंजाराणा को बिना सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने, सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन आहरण करने तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता तथा घोर लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

,

See also  यहां निर्दलीय पार्षद के पार्टी प्रवेश करते ही 'अध्यक्ष ' का पद भाजपा की झोली में

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।