रायपुर। बिलासपुर की एक महिला टीआई ने फिनाइल पीकर बीती रात खुदकुशी करने की कोशिश की है, जिसके बाद उपचार के लिए स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है। हालत स्थिर बनी हुई है। चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया है। सूचना पर सिविल लाइन बिलासपुर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस व पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माया असवाल नाम की महिला अधिकारी बिलासपुर डीएसबी में प्रभारी टीआई के तौर पर पदस्थ हैं। मंगलवार की रात उन्होंने अपने घर में फिनाइल पीकर खुदकुशी करने की कोशिश की है।

जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। त्वरित उपचार हो जाने से उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि पारिवारिक कलह की वजह से माया असवाल ने आत्मघाती कदम उठाया।

See also  IPL 2026: फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट, बाल-बाल बचे खिलाड़ी

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। विभागीय बदनामी की डर से कारणों का खुलासा करने से पुलिस बच रही है। बहरहाल, यह चर्चा का विषय है कि आखिर ऐसी क्या परेशानी थी जिसकी वजह से टीआई जान देने पर उतारू हो गईं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें,

 Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।