बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

भिलाई में दो कैमिकल फैक्ट्री के गोदामों में लगी भीषण आग, दीवार तोड़कर अंदर घुसे फायरकर्मी

भिलाई में दो कैमिकल फैक्ट्री के गोदामों में लगी भीषण आग, दीवार तोड़कर अंदर घुसे फायरकर्मी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित दो कैमिकल फैक्ट्री के गोदामों में बुधवार को भीषण आग लग गई। जिसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन आग की स्थिति को देखते हुए दुर्ग कंट्रोल रूम से भी दमकल बुलाया गया। यह मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।

जानकारी अनुसार, हथखोज इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित सार्थक मेटल लिमिटेड और रौतास केमिकल्स कंपनी के गोदाम हैं। जहां बुधवार को सुबह 4.30 बजे के करीब अचानक आग लग गई। जिसके बाद गोदाम से धुआं निकलता देख फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। हालांकि अब तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

आपको बता दें, आग पहले सार्थक मेटल के गोदाम में लगी थी। उसके बाद बगल का गोदाम भी चपेट में आ गया। फायरकर्मी आग बुझाने का प्रयास करते उसके पहले ही कैमिकल के चलते आग भड़क उठी। ऐसे में फायरकर्मी गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद 10 टैंकर पानी और 150 किलो फोम का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन