पटाखे की दुकान में भीषण आग लगी, 5 की मौत, कई लोग झुलस

कल्लाकुरिची। तमिलनाडु में कल्लाकुरिची जिले के शंकरपुरम शहर में पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मरने वालों के परिवार वालों को 5-5 लाख सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही हादसे में घायलों के इलाज के लिए 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

See also  राबर्ट वाड्रा हुए कोरोना पॉजिटिव, प्रियंका गांधी ने रद्द किया असम, तमिलनाडु और केरल का दौरा, हुई होम आईसोलेट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।