रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राजधानी के गोलबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत एक फैशन डिजाइनर युवती से प्यार का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी के तहत अपराध दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है। पीड़िता 25 वर्ष की है जो फैशन डिजाइनिंग का काम करती है। आरोपी युवक का नाम अकिल सुर्यवंशी है जो कि शिव नगर आजाद चौक का रहने वाला है। आरोपी की डीडी नगर इलाके में एक मोबाइल की दुकान है। पीड़िता का आरोप हैं कि उसकी पहचान अकिल से कुछ सालों पहले ही उसके मोबाइल शाॅप पर हुई थी। धीरे धीरे दोनों के बीच मिलना जुलना बढ़ने लगा।

आरोपी ने उसे प्यार के झांसे में लेकर मिलने के लिये गोलबाजार स्थित होटल सिटी पैलेस पर बुलाया और यहां पर दोनों के बीच संबंध भी बना। इस दौरान आरोपी ने कुछ अश्लील फोटो पीड़िता की ले ली और उसके बाद लगातार मिलने को लेकर उसके ऊपर दबाव बनाने लगा। पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो सार्वजनिक करने और जान से मारने की उसे धमकी दी। इस बात से नाराज होकर युवती ने उससे मिलना जुलना बंद कर दिया था, जिसके बाद गुस्साएं आरोपी ने पीड़िता से बदला लेने के लिये उसकी अश्लील फोटो उसके भाई को भेज दी।

See also  Raipur City News: रायपुर से राजिम कल्प-कुंभ के लिए चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, 1 से 15 फरवरी तक श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, यहां देखें शेड्यूल

इस बात से आहत पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना गोलबाजार में दर्ज करायी है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अकिला सूर्यवंशी के खिलाफ रेप, ब्लेकमेलिंग, जान से मारने की धमकी आइपीसी 67, 376, 506 और 509 के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।