First-accident-in-Joshimath-Bhagwati-temple-collapsed
First-accident-in-Joshimath-Bhagwati-temple-collapsed

नई दिल्ली। First accident in Joshimath: उत्तराखंड के शहर जोशीमठ में जमीन धंसने का सिलसिला लगातार जारी है। भूस्खलन की जद में आने से भगवती मंदिर धराशायी हो गया। बताया जा रहा है कि सिंहधार वार्ड में यह पहला मामला है। अभी तक सिर्फ दीवारों में दरारें ही आई थीं, लेकिन अब मंदिर गिरने से लोगों में दहशत का माहौल है।

First accident in Joshimath: बता दें कि जोशीमठ घरों में दरार आ गई हैं. जमीन फटने लगी है और सड़कें धंस चुकी हैं। बेतरतीब निर्माण,जल रिसाव और मिट्टी का कटाव लोगों के लिए आफत बन गई है। अब तक 603 घरों में दरारें आ गई हैं. कई घर गिरने की कगार पर हैं।

6 और परिवारों इलाके से शिफ्ट किया

First accident in Joshimath: इसके चलते शुक्रवार को भी प्रशासन द्वारा 6 और परिवारों इलाके से शिफ्ट किया गया है। जिसके बाद यहां से अब तक 44 परिवारों को शिफ्ट किया जा चुका है। इनके घर पूरी तरह से धराशायी होने की स्थिति में हो गए हैं। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं और फर्श तक धंस चुके हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।