बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

'दृश्यम 2' का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

'दृश्यम 2' का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' में जबरदस्त सस्पेंस था और हर बार जैसे ही लगता कि अब सच्चाई सामने आएगी तो फिर एक नया पत्ता खुलता। यही वजह थी कि इस फिल्म ने लोगों को अपनी सीट से बांधे रखा। दृश्यम फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म दृश्यम 2 जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इस मर्डर मिस्ट्री की रिलीज डेट पास आते ही मेकर्स ने अपनी इस फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है।हाल ही में मेकर्स ने दर्शकों के उत्सुकता को देखते हुए फिल्म का रीकॉल टीजर जारी किया था और अब इसका ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है।इस क्रम में मेकर्स फिल्म से सभी कलाकारों का फर्स्ट लुक रिलीज कर रहे हैं, निर्माताओं ने नया पोस्टर साझा कर दृश्यम 2 के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
मेकर्स ने दृश्यम 2 का पोस्टर और ट्रेलर रिलीज डेट का एलान करते हुए एक सोशल मैसेज भी किया है। पोस्टर साझा कर मेकर्स ने लिखा, सच पेड़ के बीज की तरह होता है, जितना भी दफनाओं वो एक दिन बाहर आ ही जाता है। इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार यानी 17 अक्टूबर को रिलीज होगा।

https://www.instagram.com/p/Cjwttu3Is0V/?utm_source=ig_web_copy_link

ऐसी होगी कहानी?
हाल ही में मेकर्स ने अपनी इस मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में एक-एक कर सभी कलाकारों का फर्स्ट लुक शेयर किया था। जानकारी के अनुसार, दृश्यम 2 की कहानी विजय सलगांवकर का मर्डर मिस्ट्री केस फिर से ओपन होने के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी, जिसमें अक्षय खन्ना एक पुलिस अधिकारी के रूप में मीरा देशमुख के बेटे सैम के लापता होने के केस की जांच को फिर से करते हुए दिखाई देंगे।

नवंबर में रिलीज होगी दृश्यम 2
अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'दृश्यम' 2 अगले महीने 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म मलयालम फ्रेंचाइजी फिल्म दृश्यम 2 का रीमेक है। इस फिल्म के अजय और तब्बू के अलावा इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना, रजत कपूर अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन