गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

पहला टेस्टः बारिश से धुला पहले दिन का खेल, 55 ओवर ही खेला गया, भारत का स्कोर 122/5; रहाणे-पंत नाबाद

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

वेलिंगटन। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज का पहले मैच के पहले दिन 5 विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। चायकाल के दौरान हुई बारिश के बाद तीसरे सेशन का खेल नहीं हो सका और पहले दिन सिर्फ 55 ओवर का ही खेल हुआ। अजिंक्य रहाणे 38 और ऋषभ पंत 10 रन बनाकर नाबाद हैं।

इनके अलावा मयंक अग्रवाल 34, पृथ्वी शॉ 16, चेतेश्वर पुजारा 11, विराट कोहली 2 और हनुमा विहारी 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू करने वाले काइल जैमिसन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए।

मयंक अग्रवाल 34 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हुए।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय ओपनर पृथ्वी और मयंक टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे। पृथ्वी शॉ 16 रन बनाकर टिम साउदी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

मयंक को ट्रेंट बोल्ट ने अपनी गेंद पर जैमिसन के हाथों कैच आउट कराया। कप्तान विराट कोहली भी 2 रन बनाकर आउट हुए। जैमिसन की गेंद पर रॉस टेलर ने उनका कैच लिया।

चेतेश्वर पुजारा 11 रन बनाकर जल्दी चलते बने। उन्हें जैमिसन ने विकेटकीपर बीजे वाटलिंग के हाथों कैच आउट कराया। हनुमा भी मौके का फायदा नहीं उठा सके और जैमिसन की गेंद पर वॉटलिन के हाथों कैच आउट हुए।

टेलर तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के रॉस टेलर का यह 100वां टेस्ट है। वे तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट और टी-20) में 100-100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। टेलर ने इससे पहले 99 टेस्ट में 46.28 के औसत से 7174 रन बनाए, जिसमें 19 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं।

उन्होंने 231 वनडे में 8570 रन बनाए, जिसमें 21 शतक तथा 51 अर्धशतक शामिल हैं। टेलर ने 100 टी-20 में 7 अर्धशतक की मदद से 1909 रन बनाए हैं।

दोनों टीमें

भारत: पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम, टॉम ब्लेंडल, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमिसन, टिम साउदी, एजाज पटेल और ट्रेंट बोल्ट।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन