बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

बस्तर में बाढ़ : कार के साथ बह गया पूरा परिवार, 4 लोग लापता, घर की छत पर फंसे 6 लोगों का किया गया रेस्क्यू

बस्तर में बाढ़ : कार के साथ बह गया पूरा परिवार, 4 लोग लापता, घर की छत पर फंसे 6 लोगों का किया गया रेस्क्यू
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बस्तर। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण बस्तर संभाग में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में कई इलाकों में लोग फंस गए हैं। यहां कार के साथ बहा एक परिवार लापता है। जबकि कार के ड्राइवर का रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं मंदार गांव में छत में फंसे 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया।

दरअसल मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे कांगेरवेल्ली नेशनल पार्क के नेशनल हाइवे 30 में एक परिवार बाढ़ के पानी में कार के साथ बह गया। जिसके बाद लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया और इसके कारण रेक्सयू टीम लेट से अपनी कार्रवाई शुरू कर पाई. शाम करीब 5 बजे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में बाढ़ के बीच कार से निकले ड्राइवर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, वहीं कार में सवार 1 दंपति और उनके 2 बच्चे लापता हैं। जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मकान में फंसे लोगो का हुआ रेस्क्यू

इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मंदार गांव के ये लोग घर की छत पर फंसे हुए थे। वायुसेना के हेलीकॉप्टर से इन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

CRPF मुख्यालय में घुसा पानी

उधर बीजापुर के भैरमगढ़ स्थित CRPF 165वीं बटालियन के मुख्यालय में इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी घुस गया। दंतेवाड़ा-जगदलपुर रोड पर बंजारीनघाट पर सड़क में पानी भर गया। छिंदगढ़ के कोकराल नदी में पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। सुकमा में लगातार बारिश से शबरी नदी उफान पर है।

अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आज बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव इन चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद इन 5 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

प्रदेश के कई जिलों की हालत खराब

कबीरधाम, बलौदाबाजार, रायपुर सहित सेंट्रल पार्ट के 9 जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने और आंधी चलने का अलर्ट है। उत्तरी हिस्से में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।

बाढ़ में 3 बच्चियां बही

बिलासपुर में मरही माता मंदिर के दर्शन के दौरान बाढ़ में बहने से 3 बच्चों की मौत हो गई। बीजापुर में भी 2 बच्चियां बह गई। झीरम में जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर सड़क के ऊपर से नाले का पानी बह रहा है।]

झीरम में जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर सड़क के ऊपर से नाले का पानी बह रहा है। रायपुर में मंगलवार शाम तेज बारिश हुई। बिलासपुर जिले में बाढ़ में बहने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं पचपेड़ी थाना क्षेत्र के टांगर गांव में एक 12 साल का बच्चा एनीकट पार करते समय नदी में बह गया। इसके अलावा बीजापुर जिले में नाव पलटने से 2 बच्चियां लापता हैं।

सरगुजा संभाग में भी हालात खराब

सरगुजा संभाग में मध्यम बारिश, बिलासपुर में हल्की से मध्यम, दुर्ग-रायपुर में भी कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। MCB जिले के भरतपुर में बिजली गिरने से 8 भैंसों की मौत हो गई। अंबिकापुर में भी दोपहर आधे घंटे की तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।

उधर मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले में भी पानी घुस गया। निचले इलाकों में सड़कों से लेकर घरों तक में पानी घुस जाने से लोग परेशान रहे।

Shami Imam
लेखक / पत्रकार:

Shami Imam

संभागीय प्रमुख व वरिष्ठ संवाददाता

बस्तर व सरगुजा अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों से जनमुद्दों और जनसमस्याओं पर बेबाक रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन