नई दिल्ली। Forbes: Gautam Adani surpasses Bill Gates to become fourth richest! दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी शीर्ष 10 अमीरों की सूची में एक पायदान आगे बढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Forbes: Gautam Adani surpasses Bill Gates to become fourth richest! फोर्ब्स की रियल टाइम सूची के मुताबिक, अडानी 112.6 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स को पीछे छोड़ चुके हैं। पांचवें नंबर पर खिसके गेट्स की नेट वर्थ कम होकर अब 103 अरब डॉलर रह गई है।

Forbes: Gautam Adani surpasses Bill Gates to become fourth richest! शीर्ष 10 अरबपतियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक बार फिर प्रवेश किया है। वे इस सूची में 10वें नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति 87.1 अरब डॉलर है। अब गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में फासला काफी बढ़ गया है।

टॉप-3 अरबपति

इस सूची में 230.4 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ टेस्ला के सीईओ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं। वहीं फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट 148.4 अरब डॉलर के साथ दूसरे और एमेजॉन के जेफ बेजोस 139.2 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान हैं। लैरी एलिसन 97.3 अरब डॉलर नेट वर्थ के साथ छठे नंबर पर हैं।

फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग 20वें नंबर पर

दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे 96.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सातवें पायदान पर हैं। लैरी पेज 96.7 अरब डॉलर के साथ आठवें सबसे अमीर इंसान हैं, जबकि सर्गेई ब्रिन 93 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ नौंवे नंबर पर हैं। फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग 20वें नंबर पर हैं। जुकरबर्ग की नेट वर्थ कम होकर 59.3 अरब डॉलर रह गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।