अफगानिस्तान के पूर्व मंत्री संचार मंत्री बने डिलिवरी बॉय, जर्मनी में साइकल से घर-घर पहुंचा रहे पिज्जा; देखें तस्वीरें

बॉन। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होते ही आम नागरिक तो क्या सत्ता के शिखर पर बैठे राजनेता तक देश छोड़कर भागने को मजबूर है। राष्ट्रपति अशरफ गनी भी फिलहाल यूएई की शरण में हैं।

वहीं अफगानिस्तान के पूर्व संचार मंत्री जो कभी सूट-बूट पहनकर, चारों ओर सुरक्षा के घेरे में रहते थे लेकिन, हालात इतने बदले कि अब वह जर्मनी की सड़कों पर पिज्जा डिलिवरी का काम करते दिख रहे हैं।

अल जजीरा अरबी ने अपने ट्विटर हैंडल से अफगानिस्तान के पूर्व आईटी मंत्री सैयद अहमद शाह सादत की तस्वीरें ट्वीट की हैं और बताया है कि वह अब जर्मनी में फूड डिलिवरी का काम कर रहे हैं। सादत की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जर्मन मीडिया की खबरों के मुताबिक, सादत अब जर्मनी के ‘लीफरांदो नेटवर्क’ के लिए काम कर रहे हैं और वह जर्मनी के लिपजिग शहर में साइकल से लोगों को पिज्जा पहुंचाते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।